सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफास, प्रेम सम्बन्ध के कारण लडकी के भाई ने की हत्या


उत्तर प्रदेश पुलिस जनपद कुशीनगर 


कुशीनगर: पुलिस के नेतृत्व में जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कसया कुशीनगर में पंजीकृत अपराध सं0- 35/18 धारा 302 भादवि जिसमें गुंजा पुत्री हरिश्चन्द्र मद्धेशिया निवासी काशीराम आवास थाना कसया जनपद कुशीनगर व रामसिंगार पुत्र हरिनारायण निवासी अधार छपरा थाना रामकोला जनपद कुशीनगर की हत्या कांशीराम आवास में दिनांक 13.01.2018 को हुयी थी।


जिसका खुलासा करते हुए 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुयी। जिसमें ज्ञात हुआ कि मृतक व मृतका का आपस में प्रेम सम्बन्ध था, जिसका लड़की के घर वाले विरोध करते थे, जब लड़का 13.01.2018 को लड़की से मिलने कांशीराम आवास पहुँचा तो लड़की के घरवाले पकड़ लिये किन्तु लड़की जिद पर अड़ी थी। तब परिजन उसको विश्वास में लेकर चाय पिलाये चाय में जहर मिले होने के कारण लड़के की मृत्यु हो गयी तब मृतका गुंजा विरोध करने लगी व हत्या की घटना को सबको बताने के लिए धमकी देने लगी। तब लड़की गुंजा का वड़ा भाई वहनोई मिलकर लड़की गुंजा की भी हत्या कर दिये और सूचना यह दे दी, कि लड़का लड़की की हत्या कर स्वयं जहर खा लिया है, इस प्रकार घटना का सफल अनावरण हुआ। अभियुक्तों के पास से मृतक रामसिंगार की सोने की अंगूठी बरामद हुय़ी 

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured